{"_id":"5fd992b28ebc3e3d414373f3","slug":"six-accused-including-son-of-zilla-panchayat-member-sent-to-jail-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जिला पंचायत सदस्य के बेटे समेत छह आरोपी गए जेल, लूट के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: जिला पंचायत सदस्य के बेटे समेत छह आरोपी गए जेल, लूट के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी
Wed, 16 Dec 2020 10:23 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट पुलिस ने हाईवे पर लूट के आरोप में पकड़े गए आदर्श मिश्रा समेत छह आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। पुलिस ने सोमवार को इन आरोपियों को लूट व चोरी की चार बाइक, दो तमंचा, तीन मोबाइल फोन के साथ पकड़ा था। पुलिस फरार तीन आरोपियों सिसवा सोनबरसा निवासी रामपाल जायसवाल, विन्ने राजभर व खजनी के खजुरी निवासी साहिल सिंह की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुहदट के सिसवा सोनबरसा निवासी जिला पंचायत सदस्य श्याम विशाल मिश्रा के बेटे आदर्श मिश्रा, लकड़ी कारोबारी के बेटे बांसगांव के पिपरा पितंबर निवासी अखिलेश सिंह उर्फ भीम, अंकुर मिश्रा, संजय मिश्रा, अभिषेक उर्फ गोलू व शनि सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने कुछ दिन पहले एक भाजपा नेता की बाइक लूटी थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने गीडा, खजनी व हरपुर बुदहट इलाके में हुई बाइक, मोबाइल फोन लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस अब इनके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई जल्द शुरू करेगी।
विज्ञापन