{"_id":"6204bce1ad16e75ddd5632eb","slug":"shopkeeper-beaten-up-for-not-giving-money-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रुपये न देने पर दुकानदार को पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: रुपये न देने पर दुकानदार को पीटा, हालत गंभीर
Thu, 10 Feb 2022 12:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:51 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
घायल दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के सीवी सिंह गली में मंगलवार रात रुपये न देने पर दुकानदार को पीटकर घायल कर दिया गया। आरोप है कि नशे में आया युवक रुपये की मांग कर रहा था। घायल हालत में दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, खजनी थाना क्षेत्र के दोहरिया गांव निवासी रामसुमेर (45) की सीवी सिंह गली में चाय की दुकान है। आरोप है कि रात 8:30 बजे के करीब एक युवक शराब के नशे में पहुंचा और रुपये की मांग करने लगा। न देने पर उसने हमला कर दिया।
नाक पर चोट लगने की वजह से रामसुमेर गिर पड़े। इस बीच आरोपी फरार हो गया। उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।