{"_id":"5f58c7ca6a176d25c617847d","slug":"seven-accused-arrested-for-killed-man-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फीट जमीन के लिए शख्स को पीट- पीटकर उतारा था मौत के घाट, सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक फीट जमीन के लिए शख्स को पीट- पीटकर उतारा था मौत के घाट, सात आरोपी गिरफ्तार
Wed, 09 Sep 2020 05:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Sep 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के गजाईकोल गांव में एक फीट जमीन के लिए जीयुत की हत्या में शामिल सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार नामजद मारपीट, धमकी, हत्या, हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामकरन, उनके भाई राजकरन, रामकरन के पुत्र ऋषि कुमार, नंद किशोर, सन्नी कुमार, गुड्डी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गजाईकोल गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें जीयुत की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी कि इसी बीच मुखबिर के जरिए सूचना मिल कि रात में सभी घर पर आए हुए हैं। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने एक नाबालिक समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
छह लोगों को जेल भेजा गया है जबकि एक नाबालिग होने की वजह से बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में झंगहा थानेदार बीबी राजभर, उप निरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह, सूरज सिंह, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार, कांस्टेबल रामबहादुर, सूरज यादव, सुरेश सरोज, महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह शामिल रहीं।