फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sensation on information of woman being sold in Gorakhpur

गोरखपुर: महिला को बेचे जाने की सूचना पर सनसनी, दो हिरासत में

Wed, 22 Dec 2021 08:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Dec 2021 08:14 PM IST
सार

इंस्पेक्टर खोराबार राहुल सिंह का कहना हैं कि महिला और उसकी दादी से पूछताछ की जा रही है। दोनों स्वीकार नहीं कर रही हैं लेकिन कुछ मामला जरूर है।

विज्ञापन
Sensation on information of woman being sold in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के एक कपड़ा की दुकान पर दादी के साथ गई महिला को बेचे जाने की सूचना से सनसनी मच गई। सूचना देने वाले ने पुलिस को बताया कि 25 वर्षीय महिला को बेचने के लिए उसकी दादी लेकर एक कपड़ा की दुकान पर गई, जहां पर खरीदार भी आया है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और महिला, उसकी दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस के पास बुधवार को एक फोन आया और बताया कि मेरठ से एक शख्स आया है जो महिला को खरीदने के लिए आया है। दुकानदार की सेटिंग है और उसने ही महिला की उसकी दादी से सौदा तय कर दिया है, इस समय तीनों ही दुकान पर मौजूद है।
विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दादी-महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि वहां पर मेरठ का कोई व्यक्ति नहीं मिला है। इंस्पेक्टर खोराबार राहुल सिंह का कहना हैं कि महिला और उसकी दादी से पूछताछ की जा रही है। दोनों स्वीकार नहीं कर रही हैं लेकिन कुछ मामला जरूर है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed