फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Secretary posted in Uruva area murdered with sharp weapon

गोरखपुर: प्रेम विवाह करने वाले सेक्रेटरी की दिनदहाड़े हुई हत्या, तीन महीने पहले हुई थी शादी

Sat, 24 Jul 2021 08:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Jul 2021 08:58 PM IST
सार

एक दुकान से निकलते समय बाइक सवार चार बदमाशों ने की वारदात, उरूवा ब्लॉक पर तैनात थे अनीश, तीन महीने पहले ही दीप्ति मिश्रा से किया था प्रेम विवाह।

विज्ञापन
Secretary posted in Uruva area murdered with sharp weapon
मृतक की पत्नी से बात करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौराहे पर शनिवार को दो बाइक से आए चार बदमाशों ने दिनदहाड़े उरुवा ब्लॉक पर तैनात सेक्रेटरी अनीश चौधरी (34) की हत्या कर दी। इस दौरान बचाव करने आए पट्टीदारी के चाचा देवीदयाल (45) पर भी बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बड़े भाई व पूर्व प्रधान अनिल ने बताया कि अनीश ने तीन महीने पहले ही गोला ब्लॉक पर तैनात सेक्रेटरी दीप्ति मिश्रा से प्रेम विवाह किया था। इससे दीप्ति के परिजन खुश नहीं थे। उन्होंने बताया कि अनीश पर पहले भी हमला हुआ था। आरोप लगाया कि दीप्ति के परिवार वालों ने ही अनीश की हत्या कराई है। उधर, पुलिस ने लड़की के मायके गगहा के देवकली से दो महिला और दो युवती को हिरासत में ले लिया है। पुरुष घर छोड़कर भागे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोला थाना क्षेत्र के उनौली गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान अनिल के भाई व उरुवा ब्लॉक के सेक्रेटरी अनीश चौधरी उर्फ पिंटू अपने चाचा देवीदयाल के साथ शनिवार की दोपहर में कार से गोपलापुर चौराहे पर स्थित एक दुकान पर हिसाब करने गए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर कोई फोन आया और बात करते हुए दुकान के बाहर सड़क पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उरुवा की तरफ से दो बाइक पर सवार चार बदमाश आए और अनीश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला होता देख चाचा बीच बचाव को आए तो उन पर हमला कर दिया गया। बाइक चला रहे दोनों हमलावर हेलमेट लगाए थे, पीछे बैठे बदमाशों ने चेहरा बांध रखा था। उन्होंने अपने हाथ में धारदार हथियार (दाव) लिया था।

 

अधिकारियों ने भी ली घटना की जानकारी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने धारदार हथियार से अनीश के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए और भाग निकले। चौराहे पर दिनदहाड़े हुई घटना से हर कोई दहशत में आ गया और अनीश को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। घायल अनीश सड़क पर गिरकर तड़प रहे थे। सूचना पर आई पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में अनीश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और चाचा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। भाई व पूर्व ग्राम प्रधान अनिल ने बताया कि अनीश ने प्रेम विवाह किया था। इससे लड़की पक्ष के लोग नाराज थे। आरोप लगाया कि उन्हीं लोगों ने हमला किया है।

मौके पर जांच कर रहे कोतवाल सुबोध कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। हत्या में इस्तेमाल एक धारदार हथियार मौके से व दूसरा पास की झाड़ी से बरामद हुआ है। जल्द ही घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। वहीं सीडीओ इंद्रजीत सिंह व एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। अफसरों ने पीड़ित परिजनों से बात की और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। जिला पंचायती राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने भी पीड़ित परिजनों से बात की है। घटना की जानकारी होने के बाद अनीश की पत्नी दीप्ति बेसुध हो गईं थीं।

एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने कहा कि धारदार हथियार के हमले से अनीश की मौत हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed