{"_id":"60bdfcf98ebc3ed71b436055","slug":"robbery-case-registered-against-top-10-mafia-sudhir-singh-of-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का शिकंजा: माफिया सुधीर सिंह पर दर्ज हुआ एक और केस, जमीन के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस का शिकंजा: माफिया सुधीर सिंह पर दर्ज हुआ एक और केस, जमीन के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप
Mon, 07 Jun 2021 04:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Jun 2021 04:44 PM IST
सार
कार्रवाई गोरखपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के सिक्योरिटी गार्ड की तहरीर पर हुई है। हाल ही में सुधीर सिंह की दो कारें, जिनकी कीमत 80 लाख है, पुलिस ने जब्त किया है।
विज्ञापन
माफिया सुधीर सिंह।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के टॉप 10 माफिया सुधीर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस लगातार अपना शिकंजा कस रही है। सुधीर सिंह पर गीडा पुलिस ने एक और लूट का केस दर्ज किया है।
ये है मामला
गोरखपुर के गीडा के एक प्राइवेट कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करने वाले शंकर का आरोप लगाया है कि माफिया सुधीर सिंह ने उसे जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़प चुके हैं। इसके बाद करीब एक सप्ताह पहले गीडा के पास असलहा दिखाकर उसके एक लाख रुपये भी लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
रुपये देने को बुलाया और असलहा दिखाकर छिन लिया
बताया जा रहा है कि शंकर बहराइच जिले का निवासी है और गीडा में एक प्राइवेट कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। आरोप है कि सुधीर उसे गीडा के पास एक जमीन दिलवाने वाला था। इसके लिए सुधीर ने उससे लाखों रुपये भी ले लिए थे। लेकिन जमीन नहीं दिलवाई।
विज्ञापन
शंकर ने आरोप लगाते हुए बताया कि सुधीर ने गीडा के पास बुलाकर उसे कुछ और रुपये देने को कहा। इसके बदले उसने जमीन उसके नाम कर देने का वादा किया। मौके पर पहुंचने पर धीर ने असलहा दिखाकर रुपये छिन लिए और उसे मारपीट कर भगा दिया।