{"_id":"5f4f65e48ebc3e54553765b0","slug":"property-dealer-durgesh-was-a-history-sheeter-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर का हिस्ट्रीशीटर था प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश, दर्ज हैं 7 मुकदमे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर का हिस्ट्रीशीटर था प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश, दर्ज हैं 7 मुकदमे
Wed, 02 Sep 2020 03:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Sep 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
बाएं मौके पर जुटी पुलिस और दुर्गेश यादव की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में मारे गए प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव गोरखपुर के उरुवा क्षेत्र के गांव मसभठाडी गांव के रहने वाले था। उमाकांत यादव के पुत्र दुर्गेश लखनऊ में प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था।
विज्ञापन
गोरखपुर के गोला उरुवा और बड़हलगंज थाना में उनके खिलाफ डकैती, लूट जैसे 7 मुकदमे दर्ज हैं। गोला थाने में कुछ दिन पहले ही उसके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई थी। इस मामले में पुलिस उसकी तलाश में भी थी और वह लखनऊ में छुप गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर के प्रॉपर्टी डीलर की लखनऊ में हत्या, घर के दरवाजे पर ही बदमाशों ने मार दी गोली
विज्ञापन
लखनऊ में पीजीआई के पास गोरखपुर के दुर्गेश यादव को गोली मारी गई है। दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। प्रारंभिक छानबीन में लेनदेन के विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है। एक बदमाश की पहचान पवन ठाकुर के रूप में हुई है। दूसरे का नाम मनीष यादव बताया जा रहा है।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारी कर रहा था दुर्गेश
दुर्गेश यादव उरुवा से ब्लॉक प्रमुख चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था। इलाके में उसे लोग सपा के नेता के रूप में जानते थे। जनवरी में उसने नए साल के स्वागत और बधाई का पोस्टर इलाके में लगवाया था।