फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police will close minor friends suicide case after investigation in gorakhpur

पुलिस नहीं पता कर पाई दोनों दोस्तों की खुदकुशी की वजह, अब जांच बंद करने की तैयारी

Wed, 03 Feb 2021 01:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Feb 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
Police will close minor friends suicide case after investigation in gorakhpur
घटनास्थल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके के गौरीपुर गांव में किशोर इंद्रेश और विशाल की मौत के मामले में पुलिस वजह का पता नहीं लगा सकी है। वजह जानने में ना तो घरवालों की ही दिलचस्पी है और ना ही पुलिस को। ऐसे में अब मामले की जांच बंद करने की तैयारी है। हालांकि पुलिस इसे खुलकर नहीं बोल रही है।

विज्ञापन

   
अब तक की जांच में जो साक्ष्य मिले हैं, उसके आधार पर पुलिस का कहना है कि दोनों किशोरों ने खुदकुशी ही की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी जहर खाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गौरीपुर गांव निवासी संतोष साहनी का बेटा इंद्रेश व गांव के विनोद साहनी के बेटे विशाल साहनी दोनों जिगरी दोस्त थे। बीते शुक्रवार की सुबह दोनों का शव गांव के बाहर पुआल में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने की पुष्टि हुई। पुलिस को दोनों किशोर के दोस्तों ने बताया था कि घटना से तीन दिन पहले से ही विशाल जहर की पुड़िया लेकर घूम रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed