{"_id":"5f9a4baa3b3aac4810392823","slug":"police-investigating-four-shot-by-miscreants-on-businessman-son-in-pipiganj-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात कर रहे युवक को तमंचे से मारी थी चार गोलियां, मौके से मिली पिस्टल किसकी पता नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोबाइल पर बात कर रहे युवक को तमंचे से मारी थी चार गोलियां, मौके से मिली पिस्टल किसकी पता नहीं
Thu, 29 Oct 2020 10:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Oct 2020 10:27 AM IST
सार
- दो आरोपियों का नाम बताया पर एक की लोकेशन जम्मू तो दूसरे की हैदराबाद में मिली, पुलिस छानबीन में जुटी
- पुलिस को आशनाई में गोली मारने का है संदेह, क्षेत्र में आईपीएल में सट्टेबाजी के कारण गोली मारे जाने की चर्चा
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस (इनसेट में संदीप अग्रहरि की फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाने से थोड़ी ही दूरी पर मंगलवार शाम गोली लगने से घायल व्यापारी पुत्र संदीप को बदमाशों ने एक नहीं बल्कि चार गोलियां मारी थीं। गोलियां सिर के अलावा पीठ, पेट और हाथ में लगी हैं। यही नहीं, गोलियां तमंचे से मारी गईं हैं। मौके से मिली पिस्टल किसकी है इसकी जांच पुलिस कर रही है। चर्चा है कि पिस्टल संदीप की है, जो अवैध है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में बोलने से बच रही है।
विज्ञापन
वहीं, संदीप की हालत में सुधार है। उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑपरेशन करके गोलियां निकाल दी गईं हैं। संदीप के पिता ने बताया कि चिटित्सकों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। उधर, संदीप ने जिन दो नामों पर शक जाहिर किया था उनकी मोबाइल लोकेशन प्रदेश से बाहर की मिली है। एक इस समय जम्मू में है तो दूसरा हैदराबाद में। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। इस बीच एसएसपी ने पीपीगंज थानेदार को लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
दस लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस ने संदीप से पू्छताछ और शुरुआती जांच के आधार पर मामले को आशनाई का बताया, लेकिन इलाके में चर्चा है कि संदीप को गोली आईपीएल में सट्टेबाजी की वजह से मारी गई है। बताया जा रहा है कि संदीप ने सट्टे में रुपये लगाया था, जिसके लेनदेने में गोली मारे जाने की आशंका है। फिलहाल गोली क्यों मारी गई यह बदमाशों के पकड़े जाने के बाद साफ हो पाएगा। संदीप को बदमाशों ने मंगलवार शाम सात बजे के करीब उस समय गोली मारी थी जब वह मोबाइल पर बात करते हुए घर के बाहर टहल रहा था।
उधर, क्राइम ब्रांच की टीम के साथ एसपी क्राइम, एसपी नार्थ अरविंद पांडेय थाने में मौजूद रहे। मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने करीब दस लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एक लड़की को भी बुलाकर पूछताछ की है। घटना के समय वह उसी लड़की से बातचीत कर रहा था, लेकिन जिस तरह से गाली गलौच हो रही थी उससे यह बात ज्यादा सटीक नहीं लग रही है।
उधर, क्राइम ब्रांच की टीम के साथ एसपी क्राइम, एसपी नार्थ अरविंद पांडेय थाने में मौजूद रहे। मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने करीब दस लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एक लड़की को भी बुलाकर पूछताछ की है। घटना के समय वह उसी लड़की से बातचीत कर रहा था, लेकिन जिस तरह से गाली गलौच हो रही थी उससे यह बात ज्यादा सटीक नहीं लग रही है।