फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police caught factory of tamancha two arrested in Gorakhpur

किराए के घर में चल रही थी तमंचा बनाने की फैक्ट्री, एक हजार रुपये में बना देते थे हथियार

Thu, 25 Jun 2020 07:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Jun 2020 07:54 PM IST
सार

  • गोला के मठिया गांव में किराए के मकान से कई तमंचा और उपकरण बरामद
  • गिरोह के सरगना और मकान मालिक की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Police caught factory of tamancha two arrested in Gorakhpur
तमंचा (फाइल फोटो)

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोला इलाके के मठिया गांव में पुलिस ने किराए का मकान लेकर तमंचा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कारीगर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से कई तमंचा और उसे बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरोह के सरगना और मकान मालिक की तलाश में जुटी है।  

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपितों की पहचान मऊ के घोषी थाना क्षेत्र के करमपुर निवासी पतिराम विश्वकर्मा और गोला के भीखाभार निवासी अवधेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्वत ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपितों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गोला थाना प्रभारी हेमेंद्र पांडेय को सूचना मिली कि मठिया गांव निवासी सूरज निषाद के मकान में तमंचा बनाने की फैक्ट्री चल रही है। बुधवार की शाम पुलिस सूरज के घर पहुंची तो मौके पर पतिराम और अवधेश को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद रुपये में ही बन जाता था मौत का हथियार

मकान मालिक सूरज निषाद और गिरोह का सरगना अनंत निषाद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का तीन तमंचा, तीन अर्द्धनिर्मित तमंचा, लोहे की पाइप, चौकोर, स्प्रिंग, हथौड़ी, रेती, छिन्नी, सड़सी, लोहे का चापट बरामद किया है। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस को पूछताछ में पतिराम ने बताया कि मठिया गांव के रहने वाले अनंत निषाद उर्फ छोटू ने एक तमंचा बनाने पर 1000 रुपये देने की बात कहकर उसे काम पर रखा था। पतिराम ने बताया कि तमंचा बनाने के आरोप में पहले भी वह जेल जा चुका है। जेल से आने के बाद उसने तमंचा बनाने का काम छोड़ दिया और मुंबई चला गया था। लॉकडाउन में घर लौटा था। अवधेश की मदद से अनंत ने संपर्क किया तो तमंचा बनाने को तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed