{"_id":"5f83e2318ebc3e9be74e3ee9","slug":"poisoners-robbed-eye-doctor-by-giving-lift-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में जहरखुरानों ने लिफ्ट देकर धरती के 'भगवान' को लूटा, अचेत अवस्था में हाईवे के किनारे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर में जहरखुरानों ने लिफ्ट देकर धरती के 'भगवान' को लूटा, अचेत अवस्था में हाईवे के किनारे फेंका
Mon, 12 Oct 2020 11:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:45 AM IST
सार
- सोने की अंगूठी व चेन और जेब में मौजूद 20 हजार रुपये लूट ले गए जहरखुरान
- आजमगढ़ के बिलरियागंज में मरीजों के आपरेशन के बाद घर लौट रहे थे चिकित्सक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर को जहरखुरानों ने लूट लिया। रविवार की सुबह गगहा इलाके में गोरखपुर-वाराणसी हाईवे के किनारे वह अचेत मिले। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गगहा में सुबह पांच बजे टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को अचेत पड़े देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बगल में पड़े उनके मोबाइल फोन से शख्स की पहचान की। इनकी पहचान शहर के कोतवाली इलाके के जगन्नाथपुर निवासी नेत्र चिकित्सक डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव के रुप में हुई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, प्रत्येक शनिवार को डॉ. अजय दिन में 10 से 3 बजे तक बिलरियागंज में आंख के मरीजों का ऑपरेशन करते हैं। इस शनिवार शाम को भी वह गोरखपुर के लिए निकले लेकिन घर नहीं पहुंचे। उन्होंने घर पर फोन करके बताया था कि वह किसी से लिफ्ट लेकर घर आ रहे हैं। इसके बाद उनका मोबाइल फोन भी बंद हो गया।
विज्ञापन
उनकी बेटी विधि श्रीवास्तव ने पिता के दोस्त डॉक्टर देवेंद्र यादव को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वे तलाश करते मौके पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक 20 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी व चेन जहरखुरानों ने लूट लिया। परिजन उन्हें गोरखपुर शहर के एक निजी अस्पताल लेकर चले गए।
इस संबंध में एसओ गगहा राजप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।