{"_id":"61bc298cc9b5610a002718fe","slug":"painful-story-of-father-and-son-suicide-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: बाप-बेटे की एक साथ जलीं चिताएं तो हर आंख हुई नम, पत्नी बोली- उजड़ गया मेरा संसार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दर्दनाक: बाप-बेटे की एक साथ जलीं चिताएं तो हर आंख हुई नम, पत्नी बोली- उजड़ गया मेरा संसार
Fri, 17 Dec 2021 02:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:24 PM IST
सार
पारिवारिक कलह में पिता के थप्पड़ मारने से नाराज होकर बेटे ने खुदकुशी कर ली थी। वहीं बेटे की मौत की खबर पाते ही सदमे में पिता भी नीम के पेड़ से फंदा बनाकर झूल गया। एक घंटे के भीतर बाप-बेटे की मौत से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृत पिता-पुत्र की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में पारिवारिक कलह में खुद ही मौत को गले लगाने वाले बाप-बेटे की एक साथ चिताएं जलीं तो वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। मृतक आकाश के चचेरे भाई संजय ने दोनों को छाबूधाम घाट पर मुखाग्नि दी। उधर, आकाश का बड़ा भाई गोविंद मुंबई से नहीं आ पाया। खबर है कि मौत की खबर पाकर वह घर आने के लिए निकल पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात में रामविलास का पत्नी शंभू से विवाद हो गया था। इसी विवाद में बीच बचाव करने पर रामविलास ने बेटे आकाश को पीट दिया, इससे क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली। उसकी मौत से आहत होकर, रामविलास ने भी फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गुरुवार की दोपहर तीन बजे के करीब घर पहुंचे। शाम 5:30 बजे के करीब दोनों की चिताएं एक साथ जलीं। यह मंजर जिसने भी देखा, वह आंसू रोक नहीं पाया। सभी को पछतावा सिर्फ एक ही बात का था कि आखिर विवाद तो हर बार होता था, लेकिन ऐसा क्या हो गया जिसमें दो जानें चली गईं।

पत्नी बोली, शराब के नशे में पति कर रहा था पिटाई
रामविलास की पत्नी शंभू का कहना है कि पति आए दिन शराब के नशे में ही विवाद करता था। बुधवार रात भी वह नशे में आकर पिटाई करने लगा, जिसकी वजह से पुलिस बुलानी पड़ी। पत्नी शंभू, बेटे की मौत से आहत है और वह बार-बार यही बोल रही है कि शराब की वजह से उसका पूरा संसार उजड़ गया।
विज्ञापन