फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Old man killed with sharp hand weapon in Kushinagar

यूपी: कुशीनगर में धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, इस हाल में मिला शव

Wed, 25 Nov 2020 03:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Nov 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Old man killed with sharp hand weapon in Kushinagar
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम जोलहपुरवा में मंगलवार की रात में 62 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी सुबह होने पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने घटना की जानकारी ली। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


अहिरौली थाने के जोलहपुरवा गांव के रहने वाले 62 वर्षीय कुंजबिहारी मौर्य मंगलवार को अपने भाई के घर गए थे। देर रात अपने घर लौटे और बरामदे में सो गए। इनकी पत्नी अपने दूसरे वाले घर में सोई थी। रात लगभग दो बजे नीद खुली तो पत्नी खोजते हुए पहुंची। वहां कुंजबिहारी खून से लथपथ मृत पड़े थे।
विज्ञापन


सिर व ललाट पर चोट थी। गले के पास तीन गहरे घाव थे। पत्नी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग और ग्रामीण जुट गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। मृतक के पुत्र अजय लाल मौर्य ने गांव के ही एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिशवश हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एडिशनल एसपी ने लिया घटना स्थल का जायजा

इस संबंध में एसओ अहिरौली बाजार अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर आरोपी रामनिवास सिंह के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

अहिरौली थाने के जोलहपुरवा में एक बुजुर्ग की हुई हत्या के मामले में एडिशनल एसपी ने घर पहुंचकर जानकारी ली। मृतक कुंजबिहारी के पांच पुत्र हैं। सबसे बड़ा पुत्र केशव लाल मौर्य सपरिवार दिल्ली रहता है। दूसरा पुत्र अच्छेलाल दुबई में रहता है। शेष तीन पुत्र अजय लाल मौर्य, शंभूलाल व राजन कुमार मौर्य घर पर ही रह कर अपनी आजीविका चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed