फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now SIT collecting evidence against co-accused in Gorakhpur

यूपी: मनीष हत्याकांड के आरोपियों के मददगारों पर एसआईटी की नजर, खोजा जा रहा है ये सुबूत

Thu, 14 Oct 2021 09:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Oct 2021 09:34 PM IST
सार

एसआईटी अब सह अभियुक्तों के विरुद्ध साक्ष्य जुटा रही है,  मनीष हत्याकांड में आरोपी बनाए गए पुलिस वालों के मददगारों की तरफ घूमी जांच।

विज्ञापन
Now SIT collecting evidence against co-accused in Gorakhpur
मनीष हत्याकांड के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत मामले में इंस्पेक्टर रहे जेएन सिंह, अक्षय मिश्रा समेत छह आरोपितों की मदद करने वाले पुलिस वाले भी एसआईटी के निशाने पर आ गए हैं। एसआईटी कानपुर सह अभियुक्तों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है।

विज्ञापन


खबर है कि एसआईटी आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। मामले में नामजद एक आरोपी दरोगा विजय यादव अभी फरार है। उसकी तलाश में लगी पुलिस टीमों ने कई जगहों पर फिर दबिश दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मनीष हत्याकांड में पुलिस ने इंस्पेक्टर जेएन सिंह, चौकी इंचार्ज रहे अक्षय मिश्रा, विजय यादव, राहुल दुबे, कमलेश और प्रशांत को आरोपित बनाया था। इसमें से पांच लोग गिरफ्तार हो चुके है सिर्फ विजय यादव फरार चल रहा है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। इस बीच मामले की जांच कर रही एसआईटी कानपुर अब सह अभियुक्तों पर फोकस कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में दस से ज्यादा पुलिस वाले जांच के दायरे में हैं। पकड़े जाने के बाद आरोपियों से इनके बारे में एसआईटी ने पूछताछ भी की थी। इसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed