फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   murder of young man attack by knife in deoria crime news

यूपी: देवरिया में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Jul 2021 12:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Jul 2021 12:34 PM IST
सार

हत्या में प्रयुक्त बकरा काटने वाला चाकू बरामद। 

विज्ञापन
murder of young man attack by knife in deoria crime news
मृतक की फाइल फोटो व रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के तिवई गांव में बुधवार की सुबह एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह गांव के दक्षिण नाले की तरफ शौच करने जा रहा था। नाले के पहले बगीचे में घात लगाकर बैठा हमलावर उसपर टूट पड़ा। उसने युवक के गले, पीठ और सीने में कई बार चाकू घोंपकर मार डाला और चाकू वहीं फेंककर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है। हत्यारोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना सुबह 6 बजे की है।
विज्ञापन

 
मिली जानकारी के अनुसार गांव के शत्रुघ्न का बेटा राहुल (20) कोचिंग पढ़ाता था। वह सुबह सैयद बाबा की मजार की तरफ नाले के पास शौच करने जा रहा था। उससे रंजिश रखने वाला गांव का ही एक युवक नाले से पहले बाग में उसपर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हमलावर बकरा काटने वाले चाकू से राहुल पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। उसके गले में चाकू घोंप दिया। शरीर में सात जगह गहरा जख्म हो गया। जिससे वह लहूलुहान हो कर गिर गया। इस दौरान घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर घटनास्थल पर एक झुरमुट में चाकू फेंककर फरार हो गया। मृतक का पिता थोड़ी दूर पर खेत में काम कर रहा था। वह शोर सुनकर मोके पर पहुंचा। उन्होंने गांव के वकील नाम के युवक के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। 


पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को रुद्रपुर में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मृतक के पिता की तहरीर पर वकील के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में फोर्स लगा दी गई है। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि हत्यारोपी पकड़ लिया गया है। हत्या का कारण पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed