{"_id":"5e34324f8ebc3e4b2f089109","slug":"murder-case-solved-by-gorakhpur-police-elder-brother-wife-illigal-relation-become-as-murderer","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी से अवैध संबंध में बाधक बनने पर बड़े भाई का कातिल बना सुरेश, इस तरह की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाभी से अवैध संबंध में बाधक बनने पर बड़े भाई का कातिल बना सुरेश, इस तरह की हत्या
Fri, 31 Jan 2020 07:27 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 31 Jan 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पलिस।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां इलाके के गोविंदपुर लोनिया गांव के पास सहेंद्र (27) की हत्या उसके ही छोटे भाई सुरेश साहनी ने की थी। पूछताछ में सुरेश ने बताया कि मृतक की पत्नी (भाभी) से उसके नजदीकी संबंध थे, जिसमें भाई बाधक बन रहा था इस वजह से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसके निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे के राड को बरामद कर लिया। हालांकि हत्या की साजिश में मृतक की पत्नी के शामिल नहीं होने की वजह से उसे आरोपित नहीं बनाया गया है।
एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपित के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 22 जनवरी को अज्ञात युवक की हत्या कर फेंका गया शव सहजनवां इलाके में मिला था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज की थी। युवक की पहचान रद्युनाथपुर निवासी सहेंद्र के रूप में होने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि जिस दिन सहेंद्र घर से निकला था, उस दिन उसके साथ बाइक से भाई भी मौजूद था।
पुलिस ने छानबीन तेज की तो भाई सुरेश साहनी घर छोड़कर भाग गया, जिसके बाद पुलिस का शक और गहरा हो गया। पुलिस ने आरोपित को सिसई पुल से गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने हत्या की बात कबूल ली। बताया कि भिटी के पास तालाब किनारे उसने आला कत्ल (लोहे की राड) को छिपाया है। पुलिस ने उसके निशानदेही पर राड को बरामद कर लिया है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेजा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक हरेराम सिंह यादव, सिपाही धनंजय सिंह, अर्जुन कुमार शामिल थे।