फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Murder case filed after court order in Gorakhpur

कोर्ट ने दिया आदेश, युवक की मौत प्रकरण में तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Mon, 28 Dec 2020 07:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Dec 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Murder case filed after court order in Gorakhpur
court - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के बरगदही पुराने शिव मंदिर के पास मिले महेश निषाद के शव मामले में पुलिस ने हत्या, आपराधिक साजिश की धारा में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अशोक निषाद, महेंद्र निषाद और धर्मेंद्र पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महेश का शव बीते 29 जून को मिला था। तब घरवालों ने थाने पर तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, मीरापुर निवासी रामजतन निषाद ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अपने भाई महेश की हत्या करने का आरोप गांव के तीन लोगों पर लगाया था। उन्होंने कोर्ट को बताया कि अशोक निषाद, महेंद्र निषाद व धर्मेंद्र से उनकी पुरानी रंजिश है। तीनों उनके भाई महेश निषाद के साथ गांव के चौराहे पर मछली बेचते थे। बीते 27 जून की शाम को तीनों महेश को तुर्रा नाले में नहाने की बात करते हुए साथ ले गए।
विज्ञापन


वहां उसे शराब पिलाई फिर उसकी हत्या कर दी। शाम तक महेश घर नहीं पहुंचा तो तीनों आरोपियों से पूछा गया, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। 29 जून को बरगदही पुराने शिव मंदिर के पास महेश का शव मिला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राणघातक हमले से मौत की बात कही गई, लेकिन भटहट पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा आरोपितों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed