{"_id":"6172a19006c8aa46ce009faf","slug":"missing-girl-body-found-in-pond-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: लापता युवती का तालाब में मिला शव, सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी लड़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: लापता युवती का तालाब में मिला शव, सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी लड़की
Fri, 22 Oct 2021 05:03 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Oct 2021 05:03 PM IST
सार
वाल्टरगंज थाने के पुर्सिया गांव के पश्चिम है तालाब, सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी युवती
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में 24 घंटे पहले घर से लापता युवती का थाना क्षेत्र के पुरसिया गांव के पश्चिम तरफ तालाब में शव मिला। जिसे देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। कुछ देर में ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दिया। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
शव की पहचान पुरसिया निवासिनी 18 वर्षीय सोनाली सिंह पुत्री अवधेश सिंह के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को सहेली के घर जाने की बात कहकर दोपहर बाद घर से निकली थी। लेकिन वह कब और कैसे तालाब में पहुंच गई, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
विज्ञापन
मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मृतका की मां उषा देवी बहन चांदनी, भाई आलोक, मनोज, सहित परिवार के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन