{"_id":"5fb0d70c8ebc3e9bf52fb581","slug":"miscreants-shot-girl-in-old-enmity-at-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवती को मारी गोली, दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में युवती को मारी गोली, दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज
Sun, 15 Nov 2020 12:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 15 Nov 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के घोरांग गांव में शुक्रवार की देर रात पुरानी रंजिश में एक शख्स के घर जाकर कुछ लोगों ने विवाद किया और फिर युवती को गोली मार दी। गोली युवती के पैर और हाथ के पंजे में लगी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायल युवती को सीएचसी हैंसर से रेफर किए जाने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दो लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घोरांग गांव निवासी रामशब्द पुत्र राधे चौहान का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात करीब दस बजे गांव के ही रोशन चौहान पुत्र रंदे चौहान और रामबचन पुत्र छबिलाल उसके दरवाजे तक आ गए। आरोप है कि रंजिश की वजह से ही इन लोगों ने रामशब्द की 20 वर्षीय बेटी पुनीता चौहान को गोली मार दी। गोली लगने से बेटी घायल हो गई। घटना के बाद जब तक लोग मौके पर जुटे तब तक दोनों आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
घायल युवती को लेकर लोग पहले सीएचसी मलौली ले गए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पिता ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस घटना की वजह को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
विज्ञापन
एसओ आरके गौतम ने बताया कि घायल पुनीता के दाहिने पैर और हाथ के पंजे में गोली लगी है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में पीड़ित पिता रामशब्द चौहान की तहरीर के आधार पर रोशन चौहान और रामबचन चौहान के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।