{"_id":"5f9f8dc772e2dd42917d6a2c","slug":"miscreants-shot-dead-young-man-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्राइवेट शिक्षक को फोनकर बुलाया घर से बाहर, बदमाशों ने मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: प्राइवेट शिक्षक को फोनकर बुलाया घर से बाहर, बदमाशों ने मार दी गोली
Mon, 02 Nov 2020 06:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 02 Nov 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पड़री तिवारी गांव के बाहर भटनी-महादहा मार्ग पर रविवार देर रात बदमाशों ने प्राइवेट शिक्षक रामबालक चौहान (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों ने शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर शिक्षक की बाइक पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्रीयश त्रिपाठी ने जायजा लिया। इस मामले में मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Trending Videos
ये है पूरा मामला...
खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री बनमाली गांव निवासी रामबालक चौहान (35) पुत्र जगेसर चौहान प्राइवेट महाविद्यालय में शिक्षक थे। इसके साथ ही जमीन के कारोबार से भी जुड़े थे। विद्यार्थियों का दूर के कॉलेजों में नामांकन कराने का भी काम करते थे। परिवार वालों के अनुसार रविवार रात मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह भोजन करने के बाद तकरीबन 8.30 बजे घर से बाइक लेकर निकल गए।
कोतवाली थाना क्षेत्र के पड़री तिवारी गांव के बाहर भटनी-महादहा मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार की भोर में टहलने निकले लोगों ने बाइक और शव देखा। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस करीब दो घंटे तक शव की पहचान कराने में जुटी रही। पहचान होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दी तो उनके होश उड़ गए।
एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने एसओजी टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने मृतक के पिता से बात कर घटना का जल्द पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस जमीन विवाद, लेनदेन सहित अन्य कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जिनके खिलाफ परिवार वालों ने तहरीर दी है, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।