{"_id":"6164072c8ebc3e453a5f7da0","slug":"miscreants-robbed-gold-chain-from-elderly-woman-who-came-out-on-morning-walk-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से लूटी चेन, छात्र का मोबाइल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुस्साहस: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से लूटी चेन, छात्र का मोबाइल छीना
Tue, 12 Oct 2021 10:20 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:20 AM IST
सार
हेमवंती देवी सुबह करीब छह बजे टहलने निकली थीं। लौटते समय सामने से आये बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से झपट्टा मारकर चेन लूट ली और फरार हो गए। वहीं कोचिंग पढ़ने गए छात्र को पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने रोका और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में सोमवार को सात घंटे के भीतर बाइक सवार बदमाशों ने दो थाना क्षेत्रों में लूट की वारदात को अंजाम दिया। शाहपुर इलाके में मार्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला की सोने की चेन बाइक सवार बदमाश लूटकर फरार हो गए तो दोपहर करीब एक बजे सहजनवां इलाके में कोचिंग से लौट रहे छात्र का मोबाइल बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। शाहपुर की घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। दोनों ही घटना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों से छीना-झपटी में बुजुर्ग महिला गिरकर चोटिल भी हो गईं।
पादरी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग चंदरपुर निवासी स्व ब्रह्मानंद दास की पत्नी हेमवंती देवी (70) अपनी बेटी के साथ शाहपुर की आवास विकास कॉलोनी के बी ब्लॉक में चंद्रकेश सिंह के मकान में किराए पर रहती हैं। प्रतिदिन की तरह हेमवंती देवी सोमवार की सुबह करीब छह बजे टहलने निकली थीं।
लौटते समय आवास विकास कॉलोनी काली मंदिर के पास पहुंची थीं कि सामने से आये बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से झपट्टा मारकर चेन लूट ली और फरार हो गए। हालांकि बदमाशों के हाथ आधी ही चेन लगी। बदमाशों के धक्के से बुजुर्ग महिला गिरकर जख्मी भी हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं सहजनवां प्रतिनिधि से मिली खबर के मुताबिक, थाना क्षेत्र के हरदी निवासी प्रियांशु पुत्र मनोज सिंह जो मगहर, जिला संतकबीरनगर में एक विद्यालय में 12 वीं के छात्र हैं, सुबह करीब 10 बजे घर से साइकिल द्वारा मगहर कोचिंग पढ़ने गए थे। दोपहर करीब पौने एक बजे वह कसरवल के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मामले की जांच की जा रही है।