फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Miscreants looted bike From Village head in Basti

बस्ती: बदमाशों ने सरेराह लूट ली ग्राम प्रधान की बाइक, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 01 Oct 2020 04:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Oct 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted bike From Village head in Basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
बस्ती जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के डड़वा मोड़ के पास बुधवार रात साढ़े नौ बजे दो बदमाशों ने प्रधान पर हमला कर बाइक लूट ली। सूचना पर पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मुंडेरवा थाना क्षेत्र की कबरा ग्राम पंचायत के प्रधान जयप्रकाश चौधरी बुधवार देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। प्रधान के अनुसार, गांव से करीब छह सौ मीटर पहले डड़वा मोड़ पर घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक उन पर क्रिकेट के स्टंप से हमला कर दिया और वह बाइक समेत अनियंत्रित होकर वे गिर गए।
विज्ञापन


इसके बाद बाइक लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद घायल प्रधान ने किसी तरह करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित रानीपुर चौराहे पर पहुंचे। वहीं से किसी ने फोन कर घरवालों को सूचना दी। रात में ही उन्होंने थाने पर पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर एएसपी रवींद्र कुमार सिंह और सीओ शक्ति सिंह व थानेदार घटनास्थल पर पहुंचे। ग्राम प्रधान से लुटेरों के हुलिए आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। नाकाबंदी कर बदमाशों को ट्रेस करने का प्रयास शुरू किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। हमले प्रधान के सीने व हाथ में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed