फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Miscreants Girl murder with knife in rewani of haryana

दबंगों के सामने सहेली की जिंदगी की भीख मांगती रही युवती, नहीं पसीजा दिल, बेरहमी से कर दी हत्या

Sun, 14 Feb 2021 12:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Feb 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
Miscreants Girl murder with knife in rewani of haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर।(इनसेट में मृतका की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र में संतकबीरनगर के सेमरियावां की रहने वाली युवती के सामने ही बस्ती निवासी उसकी सहेली की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। जबकि उसकी भी गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। घटना से युवती काफी सहम गई है। पिता के साथ लौट रही युवती ने फोन पर घटना की जानकारी देते हुए फफक कर रोने लगी।
विज्ञापन


सेमरियावां निवासी राम निवास यादव की पुत्री ममता यादव ने बताया कि बस्ती के पॉलीटेक्निक कॉलेज से पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही नेहा उर्फ ममता भारती के साथ दोस्ती रही। पढ़ाई के बाद उसे हरियाणा के मानसेर में एक कंपनी में नौकरी मिली और उसकी दोस्त नेहा को निमराणा के एक कंपनी में नौकरी मिली।
विज्ञापन


करीब दो साल से दोनों दोस्त हरियाणा के रेवाड़ी जिले के थाना क्षेत्र धारूहेड़ा के हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-छह में एक किराये के मकान में रह रही थीं। वहीं शुक्रवार को सोसाइटी में ऊपर के फ्लोर पर रहने वाले साहिल पुत्र विनोद सिंह मोहनपुरा साकरी उत्तर प्रदेश तथा दूसरा बिहार के चंपारण जिले का रहने वाला अंकुर पुत्र लालबाबू से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली बात पर उतारा मौत के घाट

दोनों युवक कभी गिलास तो कभी कुछ सामान मांगते और दरवाजा खटखटाकर परेशान करते थे। मना करने पर सहेली नेहा को अपशब्द कहने लगे। कहासुनी के दौरान ही दोनों चाकू लेकर आए और उसकी सहेली नेहा पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे घायल नेहा जमीन पर गिर पड़ी। ऐसे में घबराई ममता को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि सहेली की जान कैसे बचाए। उसने युवकों से विनती की कि उसकी सहली को छोड़ दो। इस दौरान एक युवक ने ममता का भी गला दबा दिया जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई।

आरोप है कि दबंगों ने ममता की भी हत्या की कोशिश की। इस दौरान आस-पास के लोगों ने पुलिस को फोन सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ममता को करीब एक घंटे बाद होश आया। चाकू के प्रहार से सहेली नेहा (23) की मौत हो गई थी। सूचना पर उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। एसएचओ सेक्टर छह धारूहेडा जिला रेवणी हरियाणा को तहरीर दी गई है।

सेमरियावां निवासी राम निवास यादव ने बताया कि उसकी बेटी बहुत परेशान है। घटना से काफी डरी सहमी हुई बेटी ममता यादव को भी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई और अधमरा छोड़ा गया। बेटी के सामने ही उसकी सेहेली की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसी वजह से बेटी घबराई हुई है। पिता ने बताया कि बेटी को साथ घर ला रहे हैं और अभी रास्ते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed