फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minor girl sexual assault by miscreant in house at gorakhpur

यूपी: दिनदहाड़े घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, परिजनों ने आरोपी को दबोचा

Thu, 28 Jan 2021 10:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Jan 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
Minor girl sexual assault by miscreant in house at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके के एक गांव में बुधवार की शाम को घर में घुस कर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि दिन में परिवार के सभी लोग खेत में गए थे। घर पर 15 वर्षीय बेटी अकेली थी। शाम को मौका पाकर दीपू साहनी घर में घुस गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस बीच परिजन अचानक घर पहुंच गए और आरोपी दीपू को पकड़ लिया। उसके बाद जमकर उसकी पिटाई कर दी। वहीं शोर सुनकर अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले करते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौरीचौरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दीपू के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। नाबालिक होने के वजह से पुलिस ने पास्को की धारा भी लगाई है। चौरीचौरा थानेदार विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed