{"_id":"5fb111cf8ebc3e9bc3697159","slug":"minor-girl-dead-body-found-in-river-after-jaiveer-murdered-her-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली मारने के बहाने बच्ची को घर से ले जाकर शख्स ने की थी हत्या, तीन दिन बाद नदी में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मछली मारने के बहाने बच्ची को घर से ले जाकर शख्स ने की थी हत्या, तीन दिन बाद नदी में मिला शव
Sun, 15 Nov 2020 05:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 15 Nov 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के डुमरी गांव की अनीता का शव तीसरे दिन रविवार को त्यागी बाबा मंदिर के पास बरामद किया गया। एनडीआरएफ टीम को तीन दिन बाद कड़ी मशक्कत करने के बाद सफलता मिली है। शुक्रवार सुबह से ही बच्ची के शव की तलाश की जा रही थी। शनिवार को बच्ची की हत्या के बाद हिरासत में लिए गए जयवीर ने पुलिस को बताया था कि गला दबाकर हत्या करने के बाद बोरे में शव रखकर नदी में बहाया था।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
गौरतलब है कि गगहा इलाके के डुमरी गांव निवासी नौ साल की अनीता को पड़ोसी जयवीर मछली मारने के बहाने गुरुवार की दोपहर बाद साथ ले गया था। गांव के बाहर तालाब के पास न ले जाकर बच्ची को वह उसी गांव के नौका टोला ले गया। एक दुकान पर उसने बच्ची के लिए टाफी खरीदी। गांव के जवाहर नामक व्यक्ति ने बच्ची के साथ जयवीर को देखा था।
विज्ञापन
अंदाजा है कि जयवीर बच्ची को खभरा बाग ले गया। नौका टोला से खभरा बाग की दूरी करीब पांच सौ मीटर है। आशंका है कि बागीचे में ही कुछ ऐसा हुआ कि उसने बच्ची की हत्या कर दी। आरोप है कि उधर से पैदल ही वह घर आ गया। अनीता के पिता रामचंदर ने जयवीर को अकेले आता देखकर बेटी के बारे में पूछा।
विज्ञापन
जयवीर ने बताया कि वह तो पहले ही घर आ गई है। उस वक्त पिता व्यस्त हो गया और शाम तक बच्ची के घर न लौटने पर उसकी तलाश की गई। शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जयवीर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। तभी से उसके शव की तलाश जारी थी।