{"_id":"5fb4ab102862f63a1211a456","slug":"minor-girl-and-boy-brutally-beaten-to-tree-by-miscreants-video-viral-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की और लड़के को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, पीड़िता बोली, लोकलाज के डर से नहीं गई थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़की और लड़के को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, पीड़िता बोली, लोकलाज के डर से नहीं गई थाने
Wed, 18 Nov 2020 10:33 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोला (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गोला (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:33 AM IST
सार
- 23 अगस्त की घटना, तहसील दिवस में लड़की के मां ने न्याय के लिए गुहार लगाई
- पीड़िता बोली, लोकलाज के डर से नहीं गई थाने, बाद में जाने पर नहीं की गई कार्रवाई
विज्ञापन
नाबालिग लड़की और लड़के को बांधकर पीटा गया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला इलाके में एक नाबालिग लड़की और लड़के को जबरन पहले कमरे में बंद करने फिर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी बनाया गया, फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
लोकलाज के डर से लड़की की मां ने पहले इसकी शिकायत नहीं की, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद वह थाने पहुंची तो मामला पुराना बताकर कार्रवाई से इनकार कर दिया गया। मंगलवार को महिला तहसील दिवस में वीडियो लेकर पहुंची। अब सीओ गोला ने कार्रवाई का आदेश दिया है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की मां ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि 23 अगस्त को उनकी नाबालिग पुत्री को गांव के लोगों ने पकड़कर जबरन एक लड़के के साथ कमरे में बंद कर दिया। फिर वहां से निकालकर एक पेड़ से हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और पीटा। लड़की को निर्वस्त्र करने का प्रयास किया गया। इस दौरान कई फोटो व वीडियो बनाकर कई जगह भेजते रहे।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि घटना में शामिल एक युवक काफी दिनों से नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी कर रहा था, लेकिन लोकलाज व दबंगों के आतंक से वह थाने नहीं जा सकी। बाद में थाने पर जाने पर कार्रवाई नहीं की गई। अफसरों के सामने ही पीड़िता ने वीडियो और फोटो दिखाए। वीडियो देखकर एसडीएम दंग हो गए और सीओ की ओर इशारा करते हुए पूछे यह क्या है? इसके बाद सीओ ने मामले में कार्रवाई का आदेश दिए हैं।
सीओ गोला श्यामदेव विंद ने बताया कि तहसील दिवस पर पीड़िता के साथ मां आईं थी। साक्ष्य के तौर पर एक वीडियो दिखाया जिसके बाद थाना प्रभारी को मामले की जांच करके मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।