फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   men murder in love triangle in sant kabir nagar

प्रेमिका के करीब आने पर शख्स ने 'राजकुमार' की कर दी हत्या, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Wed, 02 Sep 2020 06:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Sep 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
men murder in love triangle in sant kabir nagar
राजकुमार हत्याकांड का खुलासा करते एसपी ब्रजेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के बालमपुर गांव निवासी राजकुमार की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। अपनी प्रेमिका से मेल-जोल बढ़ाते देख हत्यारोपी ने राजकुमार की जान ले ली थी। बुधवार को पुलिस ने हत्यारोपी डेबरी गांव के अंगद को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा, राजकुमार का मोबाइल फोन और तमंचा-कारतूस बरामद किया। पूछताछ में अंगद ने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल कर ली।

विज्ञापन


एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि धनघटा क्षेत्र के बालमपुर गांव निवासी 22 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामानंद की लाश डेबरी गांव के सीवान में 30 अगस्त को मिली थी। पिता रामानंद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट से मौत की बात सामने आई।
विज्ञापन


पुलिस की विवेचना में डेबरी गांव के अंगद पुत्र छोटेलाल का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने बुधवार को नेतवापुर गांव के पास से आरोपी अंगद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 303 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया। पूछताछ में अंगद ने बताया कि उसका गांव की ही युवती से दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था। आरोपी राजगीर है। उसने महंगा मोबाइल फोन खरीद कर युवती को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये है असली वजह

तीन-चार महीने से राजकुमार की मोबाइल फोन पर लंबी बातचीत होने लगी थी। प्रेमिका का मोबाइल फोन लगातार व्यस्त होने से अंगद को शक हुआ। जांच-पड़ताल में उसका शक पुख्ता हो गया कि राजकुमार ही युवती से काफी देर तक बात किया करता है।

इसके बाद अंगद ने राजकुमार को रास्ते से हटाने की ठान ली। 29 अगस्त की रात युवती से मिलकर राजकुमार अपने गांव बालमपुर जा रहा था। डेबरी गांव के पास पहले से घात लगाए अंगद ने डंडे से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। राजकुमार की मौत के बाद शव को घसीट कर पानी भरे गड्ढे में धकेल दिया।

आरोपी अंगद की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। पुलिस ने अंगद को जेल भेज दिया। एसपी ने हत्या का पर्दाफाश करने वाली टीम में एसओ धनघटा सुरेंद्र शर्मा, एसआई रमेश कुुमार यादव, कांस्टेबल आनंद कुमार, लवकेश यादव और सर्विलांस टीम के कांस्टेबल प्रदीप कुशवाहा और अभय उपाध्याय को शाबाशी दी।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed