फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Men dead body found hanging from tree in Basti

बस्ती: सूखे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 11 May 2020 01:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 May 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
Men dead body found hanging from tree in Basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

बस्ती कस्बे में मुख्य मार्ग से सटे डाकघर के बगल किराए के मकान रहने वाले 28 वर्षीय त्रिपुरारी सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर बरदहिया बाजार में स्थित आम के पेड़ में लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जनपद संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र कुसमा निवासी पुन्नवासी सोनी अपनी पत्नी संगीता और  छोटे भाई त्रिपुरारी व बच्चों के साथ नगर में किराए के कमरे मे रहते हैं। पुन्नवासी ने बताया कि रविवार की रात्रि लगभग नौ बजे त्रिपुरारी खाना खाकर सो गया।
विज्ञापन


सोमवार की भोर मे जब संगीता की नींद खुली तो देवर त्रिपुरारी को बिस्तर पर न देख शक हुआ। उसने पति को  बताया और दोनों पति पत्नी उसे ढूंढते हुए बरदही बाग में गए। वहां आम के सूखे पेड़ में रस्सी के सहारे त्रिपुरारी का शव लटकते देख पैरों तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति पत्नी ने शव को नीचे उतारा और बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर ले आए। इस बीच सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। एसआई दुर्गेश कुमार,दिग्विजय सिंह व अभिषेक यादव मौके पर पहुंच गए। परिजनों से पूछताछ कर घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed