फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Medical store operator was murdered in a land dispute

गोरखपुर: भूमि विवाद में की गई थी मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या, जल्द पर्दाफाश कर सकती है पुलिस

Fri, 22 Jan 2021 08:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Jan 2021 08:16 PM IST
सार

  • एक शूटर को पुलिस ने उठाया, घटना का जल्द पर्दाफाश कर सकती है पुलिस
  • मंगलवार की रात में गोली मारकर की गई थी मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या

विज्ञापन
Medical store operator was murdered in a land dispute
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर में खोराबार इलाके के बल्ली चौराहे पर मेडिकल स्टोर संचालक रामाश्रय की हत्या भूमि विवाद में की गई थी। खबर है कि चौरीचौरा के रहने वाले एक शूटर को पुलिस ने उठा लिया है। पुलिस का कहना है कि शूटर ने अपने एक साथी संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गैर जनपद रवाना हो गई है। इस मामले में पुलिस अब तक सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ में मिले सुराग के बाद ही असल आरोपी तक पुलिस पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि घटना का जल्द पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात बल्ली चौराहे पर स्थित अपनी दुकान को बंद कर रामाश्रय घर जा रहे थे, दुकान के पास ही बदमाशों ने तीन गोली मारकर रामाश्रय की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में रामाश्रय के भाई की तहरीर पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य पंकज शाही, खोराबार के ब्लॉक प्रमुख शैलेश के पिता, भाभी समेत 13 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन में जुटी तो पता चला है कि हत्या भूमि विवाद में की गई है। हत्या किसने और क्यों कराई है, यह शूटर के पकड़े जाने के बाद सामने आता, इसी वजह से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।


अब जब पुलिस के हाथ एक शूटर लग गया है, तो पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही अन्य आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे और घटना का पर्दाफाश हो जाएगा। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हैं। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed