{"_id":"600e4ba78ebc3e2f203840ad","slug":"medical-store-operator-murder-case-news-update-of-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालक हत्याकांड: ब्लॉक प्रमुख के घर दबिश, शूटर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर संचालक हत्याकांड: ब्लॉक प्रमुख के घर दबिश, शूटर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित
Mon, 25 Jan 2021 10:10 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
शूटर मनीष।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके में मेडिकल स्टोर संचालक रामाश्रय की हत्या के मामले में पारिजात एसोसिएट की संचालिका और ब्लॉक प्रमुख की भाभी व पिता की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। ब्लॉक प्रमुख के घर पर तीन थाने की पुलिस पहुंची, मगर आरोपी घर में ताला बंद कर फरार हो गए थे।
उधर, वारदात में एक और शूटर पिपराइच के बंगला चौराहा निवासी मनीष साहनी का नाम सामने आया है। एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। नामजद आरोपियों में ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव के पिता जवाहर यादव, उनकी भाभी और फर्म की संचालिका सीमा यादव, जिला पंचायत सदस्य पंकज शाही जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार की रात में भूमि विवाद में मेडिकल स्टोर संचालक रामाश्रय की गोली मारकर हत्या की गई थी। भाई रामनयन की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

सीमा यादव के नाम से पारिजात एसोसिएट का पंजीकरण
दस आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। जिसमें नामजद सिर्फ चार आरोपी शामिल हैं। अन्य आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। एसएसपी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे। इस सिलसिले में ब्लॉक प्रमुख का पक्ष नहीं मिल सका है। जैसे ही पक्ष आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।
इस मामले में एक शूटर के पकड़े जाने के बाद पुलिस को पता चला है कि ब्लॉक प्रमुख की भाभी सीमा यादव के नाम पर ही पारिजात एसोसिएट का पंजीकरण हुआ है और उन्होंने ही विवादित भूमि की खरीदारी की थी। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वारदात में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
पीड़ित परिवार को दो लाख की आर्थिक मदद दी
शासन की ओर से रविवार को पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई। सदर तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित ने खोराबार क्षेत्र स्थित रामपुर के कोईरान टोला में जाकर रामाश्रय की पत्नी विंदू देवी को मुख्यमंत्री राहत कोष का दो लाख रुपये का चेक सौंपा। परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने वारदात में शामिल आरोपियों के असलहे का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।