फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman's purse stolen from clothing store; 10,000 and important documents missing

Charkhi Dadri News: कपड़ों की दुकान में महिला का पर्स चोरी, 10 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज गायब

Wed, 14 Oct 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 14 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman's purse stolen from clothing store; 10,000 and important documents missing
चरखी दादरी। शहर के बस स्टैंड रोड स्थित एक दुकान में सूट खरीदने गई मंदौला निवासी महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में करीब 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और आधार कार्ड रखा हुआ था। महिला ने एक संदिग्ध युवती पर पर्स चोरी करने का शक जताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुशीला पत्नी कुलदीप कुमार निवासी मंदौला ने बताया कि 11 अक्तूबर को दोपहर करीब ढाई बजे वह दादरी स्थित एक दुकान में सूट खरीदने गई थी। दुकान में काफी भीड़ थी। दुकान में प्रवेश करने के बाद उसने टोकन लिया और जूते उतारकर सूट देखने के लिए अंदर चली गई। उस समय उसके हाथ में पीले रंग की प्लास्टिक की थैली थी, जिसमें पर्स और अन्य सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन

महिला के अनुसार थैली में रखे पर्स में करीब 10 हजार रुपये, मोबाइल फोन और आधार कार्ड था। इसी दौरान उसका पर्स चोरी हो गया। उसने बताया कि दुकान में उसके पास एक युवती मौजूद थी जिस पर उसे शक है। महिला ने अपने स्तर पर भी पर्स की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर चोरी हुए सामान की बरामदगी और कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed