फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth dies in collision between motorcycles

Etah News: बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

Wed, 14 Oct 2026 12:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between motorcycles
एटा। गांव कुसाढ़ी निवासी एक युवक अपनी मां को लेने बाइक लेकर खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में एक स्कूल के पास दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। गंभीर हालत में परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। यहां से आगरा रेफर किया गया, वहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव कुसाढ़ी निवासी विपिन कुमार (18) तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह मंगलवार को दोपहर के समय बाइक लेकर खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में एक विद्यालय के पास उसकी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए घायल को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस व परिजन अस्पताल पहुंच गए। घायल विपिन कुमार की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान विपिन की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को ले आए और पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन-
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद परिजन उपचार के लिए युवक को आगरा ले गए थे, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। -कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed