फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Medical report Confirmation of sexul assult of elderly woman in Gorakhpur

गोरखपुर: बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की हुई पुष्टि, आरोपा पर बढ़ाई गई धारा

Sat, 29 Aug 2020 09:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Aug 2020 09:12 PM IST
सार

  • गोरखनाथ इलाके में घर में घुसे युवक ने की थी वारदात, जेल भेजा
  • मेडिकल रिपोर्ट को साक्ष्य का हिस्सा बनाएगी पुलिस

 

विज्ञापन
Medical report Confirmation of sexul assult of elderly woman in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के गोरखनाथ इलाके में रहने वाले युवक की 80 साल से अधिक उम्र की मां के साथ मारपीट के अलावा दुष्कर्म भी किया गया था। डॉक्टर के बयान के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। वहीं, शनिवार को आरोपित आकाश बंजारा को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रहने के लिए स्कूल में ही मिले एक कमरे में बुजुर्ग महिला सोई थी और बेटा छत पर था। रात में 40 से अधिक उम्र का शख्स बुजुर्ग महिला के कमरे में दाखिल हो गया। उसने महिला के साथ मारपीट करने के साथ ही दुष्कर्म भी किया। दुष्कर्म की वजह से महिला के प्राइवेट पार्ट्स से रक्तस्राव होने लगा था। अगले दिन सुबह यानी शुक्रवार को भी आरोपित मौके पर ही मौजूद था। नशे में होने की वजह से वह भाग नहीं पाया।
विज्ञापन


सूचना पर आई पुलिस ने आरोपित आकाश बंजारा को हिरासत में ले लिया और पीड़ित को मेडिकल कॉलेज गायनी वार्ड में भर्ती कराया था, जहां देर रात महिला की सर्जरी करनी पड़ी। इलाज करने वाली डॉक्टर के बयान के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पुलिस ने दर्ज केस में धारा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बेटे ने दर्ज कराया था मारपीट का केस

बेटे ने मारपीट का केस दर्ज कराया था। तहरीर में उसने आशंका जताई थी कि आरोपित चोरी की नीयत से घुसा था। इस दौरान विरोध करने पर उसने मां के साथ मारपीट की थी, जिससे चोट आई थी। पुलिस ने इसी तहरीर के आधार पर मारपीट का केस दर्ज कर मेडिकल रिपोर्ट आने की बात कही थी। इसी बीच शुक्रवार को पुलिस ने डॉक्टर का बयान लिया फिर दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है।

सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने कहा कि बुजुर्ग महिला के बेटे की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया था। डॉक्टर के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आरोपित को जेल भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed