{"_id":"61933c180a24b556f37af6e5","slug":"manohar-killed-in-an-old-dispute-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: पुराने विवाद में हुई थी मनोहर की हत्या, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुलासा: पुराने विवाद में हुई थी मनोहर की हत्या, तीन गिरफ्तार
Tue, 16 Nov 2021 10:35 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:35 AM IST
सार
10 दिन से लापता युवक का खेत में दफनाया मिला था शव, पुलिस ने किया घटना का पर्दाफाश।
विज्ञापन
मौके पर जुटी पुलिस व ग्रामीण। (इनसेट में मृतक की फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के ईंट भट्ठा कर्मचारी मनोहर की मौत के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पुराने विवाद का बदला लेने के लिए दिवाली की रात दोस्तों ने ही जुआ खेलने के बहाने बुलाकर मनोहर की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
बांस से गला दबाकर मार दिया था, फिर गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। इस मामले का पर्दाफाश करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने शाबाशी दी है। आरोपियों की पहचान झारखंड, गुमला, घाघरा के शिवसरेन निवासी जगदीश, राजेश और कार्तिक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, झारखंड निवासी मनोहर अपने मौसेरे भाई ओमप्रकाश के साथ रघुनाथपुर के एक ईंट भट्ठे पर 27 अक्तूबर को काम करने आए थे। चार नवंबर के बाद से ही वह लापता थे। इसी बीच रविवार की सुबह मंगलपुर तिनहिया के पास धान के खेत में दफनाए गए युवक के शव को कुत्तों ने खोद दिया था।
विज्ञापन
दोस्तों से था पुराना विवाद
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव हो बाहर निकाला। ओमप्रकाश ने शव की पहचान मनोहर के रूप में की थी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि मनोहर का अपने तीन दोस्तों से पुराना विवाद था। इसी बीच सोमवार की सुबह गुलरिहा के थाना प्रभारी चंद्रहास मिश्रा, कांस्टेबल राहुल कुमार और चंदन चौरसिया की टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि तीनों भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर को अधिक पैसा दिलाने के लिए अपने साथ ले जाना चाहते थे। लेकिन इसका विरोध मनोहर करने लगा। मनोहर ने तीनों की पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए उसे खत्म करने की योजना बनी। दिवाली की रात शराब की दावत करने और जुआ खेलने के बहाने बुलाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल किया है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि 12 घंटे के भीतर घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मनोहर के दोस्तों ने ही उसे मारा था। मामले की चार्जशीट जल्द ही फाइल की जाएगी।