फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manish Gupta murder case two recruitment pamphlets viral on social media

मनीष गुप्ता हत्याकांड: भर्ती के दो पर्चे बने गले की फांस, शासन तक पहुंची बात

Tue, 05 Oct 2021 11:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Oct 2021 11:17 AM IST
सार

कारोबारी मनीष गुप्ता हत्याकांड को लेकर प्राचार्य ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बीआरडी में पूरे दिन चर्चा में रहा दो पर्चों का मामला।

विज्ञापन
Manish Gupta murder case two recruitment pamphlets viral on social media
मनीष हत्याकांड की जांच करती एसआईटी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कारोबारी मनीष गुप्ता को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के लिए बना दूसरा पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है। इसकी जानकारी मिलने के बाद प्राचार्य ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। बताया जा रहा है कि सारी जानकारी और संबंधित कागजात एसआईटी को दिए गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कारोबारी को भर्ती कराने के लिए बने दो पर्चे अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन के लिए गले की फांस बन गए हैं। इसे लेकर एसआईटी ने भी कई सवाल किए हैं। यही वजह है कि कॉलेज प्रशासन ने एसआईटी की जांच के बाद अंदरखाने में इसे लेकर संबंधित अधिकारियों से सोमवार को कई सवाल किए हैं।
विज्ञापन


सवालों में यह भी बात सामने आई है कि आखिर जब पर्चे पर ब्रॉड डेड (बीडी) लिखा था तो फिर उसे भर्ती करने की क्या जरूरत पड़ गई। अगर पहले ही पल्स नहीं चल रही थी तो पर्चे पर बीडी लिखकर वापस कर देना चाहिए था, लेकिन मनीष को नए पर्चे के हवाले से भर्ती किया गया। दूसरा पर्चा बनाकर भर्ती करने के बाद केवल उसकी उम्र ही लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

दूसरे पर्चे का मजमून

पिता का नाम और पता अज्ञात गोरखपुर लिखकर पर्चा क्यों बनाया गया? इन सारे सवालों का जवाब संबंधित कर्मियों के पास नहीं था। इसे लेकर कॉलेज प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि यह बैठक कॉलेज की व्यवस्था और मरीजों की सुविधाओं को लेकर थी।

सोशल मीडिया पर वायरल मनीष को भर्ती कराने के दूसरे पर्चे पर नीचे रात 2:15 बजे मेडिकल कॉलेज आने और 2:35 बजे मौत होने की बात लिखी गई है। इसी पर निचले हिस्से में एक जगह बीडी लिखा है। बीडी का मतलब ब्रेन डेड या फिर ब्रॉड डेड भी हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो दूसरे पर्चे में भी मनीष के ब्रॉड डेड होने की बात लिखी गई थी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed