फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manish Gupta murder case Application made to hotel staff by gorakhpur police

मनीष गुप्ता हत्याकांड: पुलिस ने होटल के स्टाफ से लिखवाया था प्रार्थनापत्र, 'नशे में थे मनीष, गिरने से हुई मौत'

Thu, 07 Oct 2021 09:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Oct 2021 09:17 AM IST
सार

मनीष हत्याकांड से जुड़ी एक प्रार्थनापत्र वायरल हो रहा है। जिसमें होटल के स्टाफ से लिखवाया गया था कि मनीष नशे में थे और गिरने से उनकी मौत हुई है। ऐसे में अपनी ही कार्रवाई पर घिरती दिख रही जेएन सिंह एंड कंपनी।

विज्ञापन
Manish Gupta murder case Application made to hotel staff by gorakhpur police
मनीष गुप्ता हत्याकांड के मामले में जांच करती एसआईटी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता प्रकरण में हत्यारोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह एंड कंपनी ने उस रात अपने बचाव में जो पेशबंदी की थी, अब वही उनके खिलाफ सुबूत बनेगी। इनमें एक प्रार्थनापत्र भी है। घटना वाले दिन होटल के कमरे में मौजूद स्टाफ आदर्श पांडेय से यह प्रार्थनापत्र लिखवाया गया था।

विज्ञापन


इसमें लिखा है कि मनीष नशे में था और खुद गिरने से उसकी मौत हो गई। इस पत्र को जगत नारायण सिंह ने खुद मार्क भी किया था। यह पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रार्थना पत्र में लिखा है- मैं, सुभाष शुक्ला के होटल कृष्णा पैलेस में कार्यरत हूं। 27 सितंबर की रात में ड्यूटी कर रहा था कि रात में 12 बजे पुलिस चेक करने के लिए कमरा नंबर 512 में आ गई और कमरे में सोने वाले सभी लोगों को उठाया। पुलिस वाले जानकारी ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



जैसे- आप कहां से आए हैं, क्या करते हैं आदि। इतने में मनीष गुप्ता सोकर अचानक उठे और खड़े होकर आधार कार्ड दिखाने बढ़े। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह मुंह के बल फर्श पर गिर पड़े। मैं और होटल का स्टाफ उसे अस्पताल ले गए।

दरअसल, घटना वाली रात का सीसीटीवी रिकार्ड एसआईटी अपने साथ ले गई है। फुटेज में साफ है कि होटल स्टाफ के साथ आरोपी पुलिस कर्मी ही मनीष को लेकर नीचे उतरे थे। इस पत्र को 28 सिंतबर को नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के लिए जांच अधिकारी को प्रेषित किया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed