{"_id":"60ffcec82547043d6b74bdbc","slug":"man-killed-sister-in-law-with-sharp-weapon-in-land-dispute-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: जमीनी विवाद में जमकर हुआ बवाल, जीजा ने साली का धारदार हथियार से ले ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: जमीनी विवाद में जमकर हुआ बवाल, जीजा ने साली का धारदार हथियार से ले ली जान
Tue, 27 Jul 2021 02:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:46 PM IST
सार
कलवारी थाना क्षेत्र के चरकैला गांव निवासी पैंतालीस वर्षीया कुशलावती और उसके जीजा से जमीनी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के गोसइसीपुर गांव में जमीनी विवाद में महिला की धारदार हथियार से बीती रात गला काटकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव में आई मृतका की बहन व लड़के पर भी हमला कर घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के चरकैला गांव निवासी पैंतालीस वर्षीया कुशलावती और उसके जीजा से जमीनी विवाद चल रहा था। कुशलावती सोमवार की रात को अपनी छोटी बहन इशलावती देवी और दो बच्चों के साथ अपने मायके गोसइसीपुर में बरामदे में सो रही थी।
विज्ञापन
अचानक करीब करीब 11 बजे रात को हमलावर आए और घर पर हमला बोल दिया। इशलावती के सिर में चोट लगने से बेहोश होकर गिर गई और कुशलावती का सोलह वर्षीय लड़का अंगद बीच-बचाव में आया, तो उसे भी धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
कुशलावती को बरामदे से खींच के घर के बाहर लाकर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घर वालों ने इसकी सूचना डायल 112 को दिया।