फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man killed cousin sister in Gorakhpur

युवक के साथ गई बच्ची लापता, बोला- 'हत्या कर नदी में फेंक दिया हूं शव'

Sat, 14 Nov 2020 12:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 Nov 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
man killed cousin sister in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली बात पर एक युवक जयवीर ने नौ साल की बच्ची अनीता की गुरुवार को गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश बोरे में भरकर राप्ती नदी में फेंक दिया। मामला गगहा इलाके के डुमरी गांव का है।

विज्ञापन


शुक्रवार को घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने युवक को पकड़कर सख्ती की तो यह दिल दहला देने वाली सच्चाई सामने आई। युवक ने कहा कि बच्ची ने उसे पत्थर से मारा था, इसलिए उसने उसे मार डाला।
विज्ञापन


हालांकि हत्या के पीछे यह मामूली सा कारण किसी के गले नहीं उतर रहा। खैर, पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में केस दर्ज करके आरोपी युवक जयवीर को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के शव की तलाश शुक्रवार को दिनभर गोताखोरों ने की, लेकिन शव नहीं मिला। शनिवार को फिर तलाश की जाएगी। उधर, हत्या की खबर पाते ही इलाके का माहौल बिगड़ने लगा, तो पुलिस ने तीन थानों की फोर्स को गांव में तैनात कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डुमरी गांव निवासी रामचंदर की नौ साल की बेटी अनीता को उनके पड़ोसी चंदेल का बेटा जयवीर बृहस्पतिवार को अपने साथ लेकर मछली मारने नदी के किनारे गया था। शाम छह बजे के करीब जब वह वापस आया तो घरवालों ने उससे अनीता के बारे में पूछा।

जयवीर ने बताया कि उसने अनीता को काफी पहले घर के पास छोड़ दिया था। रात भर घरवालों ने अनीता की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। शुक्रवार सुबह अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और संदिग्ध जयवीर को पकड़ लिया।

 

आरोपी का बयान समझ से परे

जयवीर से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने साथ अनीता को लेकर गया था। अनीता ने ईंट से उस पर प्रहार किया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई और वह बेहोश हो गया। होश में आने पर वह दोबारा घर आया और बाहर खेल रही अनीता को लेकर नदी के किनारे गया। यहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

शव को मछली ले आने के लिए ले गए बोरे में भरकर बेलकूर-कोठा गांव के बीच राप्ती नदी में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्या और साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज कर शव की तलाश शुरू की। एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एनडीआरएफ और गोताखोरों की कई टीमें दिनभर शव की तलाश में लगी रहीं, लेकिन देर शाम तक शव नहीं मिला था।

पुलिस को अनीता की हत्या के बारे में आरोपी जयवीर का बयान संदिग्ध लग रहा है। पुलिस का कहना है कि इतनी मामूली बात पर कोई किसी की जान कैसे ले सकता है? पुलिस मामले में अन्य नजरिये से भी जांच कर रही है। आस-पास चर्चा रही कि अनीता कहीं जयवीर की बदनीयती का शिकार तो नहीं हो गई ?

गगहा के अलावा दो थाने व पुलिस लाइंस की फोर्स बुलाई
हत्या की खबर पाते ही एक समाज के लोग गांव में एकत्र होने लगे। लोगों के रुख को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन उरुवा और बांसगांव थाने की फोर्स के अलावा पुलिस लाइंस की फोर्स को भी बुलाकर तैनात कर दिया। मौके पर एसपी साउथ खुद कैंप कर रहे हैं।

एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मछली मारने के लिए बच्ची को साथ में लेकर गए युवक ने गला दबाकर हत्या करने और शव को नदी में फेंकने की जानकारी दी है। शव की तलाश में गोताखोर लगे हैं। आरोपित के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। शव मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed