{"_id":"5fa40d5899153e2b955d64bc","slug":"man-hide-son-after-fight-with-wife-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति के इस करतूत से परेशान हो गया पूरा परिवार, पत्नी से हुआ विवाद तो मासूम बेटे का किया ये हाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति के इस करतूत से परेशान हो गया पूरा परिवार, पत्नी से हुआ विवाद तो मासूम बेटे का किया ये हाल
Thu, 05 Nov 2020 08:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Nov 2020 08:07 PM IST
सार
- शिकायत पर पुलिस ने बच्चे को मां से मिलवाया
- आरोपी पति को हिरासत में लेकर पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pexels
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर तिवारीपुर इलाके के अंधियारी बाग निवासी युवक का बुधवार की रात पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में युवक ने अपने तीन वर्षीय बेटे को अपनी बहन के घर छिपा दिया। उधर, बेटे की तलाश में जुटी पत्नी थाने पहुंच गई और तहरीर दी।
विज्ञापन
हरकत में आई पुलिस ने तीन घंटे के अंदर ही मासूम को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। रात भर लॉकअप में रखने के बाद पुलिस ने गुरुवार को शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अंधियारी बाग निवासी युवक की बुधवार की रात किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। जिसके बाद युवक पत्नी को डराने के लिए गुस्से में तीन अपने वर्षीय बेटे को लेकर निकल गया और उसे हुमायूंपुर निवासी अपनी बहन के घर छोड़ दिया। वापस आकर पत्नी से कहा कि बच्चा लापता हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दिखाई सक्रियता
पत्नी देर रात सूर्यविहार चौकी पर तहरीर लेकर पहुंच गई। तहरीर मिलते ही चौकी इंचार्ज विकास सिंह सक्रिय हो गए। उन्होंने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने रात करीब 12 बजे बच्चे को उसकी बहन के घर से बरामद कर लिया।
पुलिस ने बच्चे को उसकी मां व नाना-नानी को सौंप दिया। गुरुवार की सुबह पुलिस ने आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर तिवारीपुर मनोज कुमार राय ने कहा कि बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। चूंकि मामला पति-पत्नी के बीच का था और बच्चा दोनों का है। लिहाजा हिदायत देकर पति का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
पुलिस ने बच्चे को उसकी मां व नाना-नानी को सौंप दिया। गुरुवार की सुबह पुलिस ने आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर तिवारीपुर मनोज कुमार राय ने कहा कि बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। चूंकि मामला पति-पत्नी के बीच का था और बच्चा दोनों का है। लिहाजा हिदायत देकर पति का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।