{"_id":"5f5c726e8ebc3e50504e4a54","slug":"man-died-in-suspicious-situation-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: घर में सो रहे शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुशीनगर: घर में सो रहे शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, हत्या की आशंका
Sat, 12 Sep 2020 12:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, दुदही (कुशीनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, दुदही (कुशीनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में शुक्रवार की देर रात को घर में सो रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के मुंह पर तकिया रखा था और कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद था। घर के अंदर से टीवी, मोबाइल और पर्स में रखा 10 हजार रुपये भी गायब हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा निवासी सुभाष यादव (45) का गांव में एक नया मकान बना है जहां वे अकेले रहते हैं जबकि मां व बेटी गांव के पुराने मकान में रहती हैं। शुक्रवार की रात में भी सुभाष नए घर में ही सोए थे।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह जब सुभाष बेटी जगाने गई तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। फाटक खोलकर अंदर गई तो पिता सुभाष बिस्तर पर मृत पड़े थे। उनके मुंह पर तकिया व चादर रखा था। लड़की ने शोर मचाया तो आस पास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार कमरे से टीवी, मोबाइल, टार्च व पर्स जिसमें 10 हजार रुपये भी रखा था ये सभी सामान गायब हैं। विशुनपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे कीा कार्रवाई में जुट गई है।