फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man dead body found after meeting girlfriend in Kushinagar

रात में महिला मित्र से मिलने गया युवक, सुबह इस हाल में मिला शव

Sat, 17 Oct 2020 06:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Oct 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Man dead body found after meeting girlfriend in Kushinagar
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार की सुबह हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के बगीचे में 18 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिला। युवक के गले पर गहरे जख्म के निशान थे।

विज्ञापन


मृत युवक हाटा थाना क्षेत्र के घोरटप भिस्वा गांव का रहने वाला था। हत्या की खबर मिलने पर एएसपी भी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती छानबीन में हत्या की वजह अवैध संबंध बताई गई है। इस मामले में पुलिस एक दंपती से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 
शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के एक गांव के पूरब टोला स्थित बगीचे में एक युवक का शव पड़ा देखकर लोगों ने शोर मचाया। इस गांव में पहले कई बड़ी वारदात हो चुकी हैं, लिहाजा, शव मिलते ही अगल-बगल के गांवों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अफसरों को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर जुटे लोगों ने शव की पहचान घोरटप भिस्वा के रहने वाले 18 वर्षीय राहुल चौहान के रूप में की। बताया जा रहा है कि राहुल मिनी ट्रक का ड्राइवर था। अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू हुई।

कोतवाल जयप्रकाश पाठक ने बताया कि शुरुआती छानबीन में यह बात सामने आई है कि मृत युवक राहुल का अवैध संबंध एक महिला से था। शुक्रवार की रात में वह उस महिला मित्र से मिलने उसके घर पहुंच गया। रात में महिला के पति ने पकड़ लिया।

आरोप है कि अवैध संबंध की जानकारी से नाराज पति ने धारदार हथियार से राहुल के गले पर वार कर हत्या कर दी। मृत युवक के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस मामले में आरोपी दंपती से पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी तथ्यों की पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed