{"_id":"5fd85b1d8ebc3e3b661cff11","slug":"man-beaten-to-death-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बरात में फोटो लेने को लेकर हुआ विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: बरात में फोटो लेने को लेकर हुआ विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या
Tue, 15 Dec 2020 12:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के चिलुआताल के मजनू चौकी क्षेत्र के उसका गांव निवासी शिव उर्फ छोटू (25) की सोमवार की देर रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक के पिता राम किशन ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उसका गांव के एक युवक की शादी थी। सोमवार की रात बरात पीपीगंज इलाके में गई थी। बरात में शिव उर्फ छोटू भी गया था। वहां फोटो लेने को लेकर गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हो गया।
विज्ञापन
देर रात दोनों पक्ष बरात से गांव लौट आए। जिसके बाद दूसरे पक्ष के युवकों ने शिव उर्फ छोटू की पिटाई शुरू कर दी। घायल अवस्था में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज गए। जहां इलाज के दौरान तड़के सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर मंगलवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। इस संबंध में चिलुआताल थानेदार इंस्पेक्टर नीरज राय ने बताया कि बरात में हुए विवाद को लेकर गांव में मारपीट हुई। भोर में घायल की मौत हो गई। तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है