फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man arrested photo sought on pretext of job again blackmailed in gorakhpur

गोरखपुर: नौकरी का झांसा देकर मांगी फोटो फिर ब्लैकमेल किया, गिरफ्तार

Fri, 27 Aug 2021 08:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 27 Aug 2021 08:25 PM IST
सार

एयर होस्टेस की नौकरी दिलाने के नाम पर मांग ली थी तस्वीर, युवती के फोटो को वायरल करने की दे रहा था धमकी।

विज्ञापन
man arrested photo sought on pretext of job again blackmailed in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

एयर होस्टेस की नौकरी का झांसा देकर युवती की फोटो मांगकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक एयरलाइंस की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी। उसने युवती को एयर होस्टेस बनाने का झांसा देकर उसकी फोटो हासिल की। फिर इसे एडिट कर उसे अश्लील बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने लगा। साइबर टीम की मदद से बड़हलगंज पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। उसपर जालसाजी और आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान गोरखनाथ के चक्सा हुसैन निवासी अजरुद्दीन के रूप में हुई है। एसपी क्राइम एसपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी दी। बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक अश्लील टिप्पणी व फोटो पोस्ट करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर सेल टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन


इसी क्रम में अजरुद्दीन को साइबर सेल की मदद से थाना बड़हलगंज की पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया। उसके पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन व सिम बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि इस समय इस तरह की जालसाजी बढ़ी है। इसलिए सजग रहकर ही इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल साइट्स पर बरतें यह सावधानियां...
  • अपना यूजर आईडी एवं पासवर्ड किसी से साझा न करें।
  • सोशल नेटवर्किंग साइट्स का पासवर्ड नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि न रखें। इसे अल्फावेट, न्यूमैरिक, स्पेशल करेक्टर आदि का प्रयोग करते हुए बना लें।
  • दो स्तरीय सुरक्षा लगाकर रखें।
  • अनजान व्यक्ति की दोस्ती न स्वीकारें।
  • सोशल साइट्स से रकम की मांग हो तो फोन कर पता करें।
  • किसी भी अवांछनीय लिंक, मैसेज पर क्लिक कतई न करें।
  • आधार कार्ड, ओटीपी आदि किसी के झांसे में आकर साझा न करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed