{"_id":"5fdee6fc0ca886453d093b47","slug":"man-arrested-after-photos-viral-on-social-media-with-gun-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करना पड़ा भारी, ऐसे हो गया युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करना पड़ा भारी, ऐसे हो गया युवक गिरफ्तार
Sun, 20 Dec 2020 11:24 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बेलघाट में थाना क्षेत्र में एक युवक ने पिस्टल के साथ अपना वीडियो और फोटो सोशल मीडियो पर पोस्ट किया था। इस बीच यह पोस्ट वायरल होने लगी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और तमंचा बरामद किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
युवक की पहचान बेलघाट कस्बा निवासी आसिफ खान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, युवक ने सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले वीडियो वायरल किया था। 17 दिसंबर को पुलिस के संज्ञान में मामला आया।
विज्ञापन
पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक के बारे में जानकारी जुटाई। बेलघाट थाने के दरोगा राकेश सिंह, चौकी प्रभारी कुरी बाजार हरिश्चंद्र, दरोगा राकेश कुमार और सिपाही अखंड प्रताप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात बेलघाट के मजगांवा चौराहे से युवक को गिरफ्तार कर लिया।