{"_id":"5f8bca03a7ba7d09ff1257a8","slug":"justice-in-murder-of-husband-and-innocent-son-life-imprisonment-of-archna-and-her-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मिलकर पति और मासूम बेटे को उतारा था मौत के घाट, चार साल बाद मिली ये सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमी के साथ मिलकर पति और मासूम बेटे को उतारा था मौत के घाट, चार साल बाद मिली ये सजा
Sun, 18 Oct 2020 10:22 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
अर्चना यादव (फाइल फोटो) और पुलिस के गिरफ्त में प्रेमी अजय यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके की अशोक नगर कॉलोनी में नेत्र परीक्षक पति ओम प्रकाश यादव और पांच साल के बेटे नितिन की हत्या करने वाली अर्चना यादव और उसके प्रेमी व वारदात में सहयोगी अजय यादव को कोर्ट ने शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
दोष सिद्ध होने पर अपर सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने सजा सुनाते हुए 65 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर छह माह अतिरिक्त की सजा भुगतनी होगी। इस मामले की सुनवाई लगातार चार दिनों तक चली है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रविन्द्र सिंह एवं रमेश कुमार सिंह ने बताया कि बागेश्वरी देवी ने मामले में केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि 20 जनवरी 2016 की रात उनके छोटे पुत्र ओम प्रकाश यादव और पौत्र शिवा उर्फ नितिन की घर की ऊपरी मंजिल पर ही हत्या की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि कातिल कोई और नहीं बल्कि ओम प्रकाश यादव की पत्नी अर्चना ही है। उसने शाहजहांपुर के फिरोजाबाद निवासी अपने प्रेमी अजय यादव के साथ मिलकर पहले पति की हत्या की थी फिर बचने के लिए गोद में आए बेटे को भी गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में दोनों जेल में बंद थे और मामला कोर्ट में चल रहा था।