फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Interstate vehicle theft gang busted in Gorakhpur

अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने ऐसे किया बदमाशों को गिरफ्तार

Fri, 08 Jan 2021 05:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Jan 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Interstate vehicle theft gang busted in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार में जाकर ट्रक, कार चोरी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही से दो चोरी के ट्रक और दो बोलेरों को बरामद कर लिया है। साथ ही घटना को अंजाम देने में जिस कार का इस्तेमाल किया जाता था, उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


पूछताछ में इन लोगों ने गिरोह में कुछ और सदस्यों के होने की जानकारी दी है, जिनकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी, जल्द ही कुछ और लोग भी दबोचे जाएंगे।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग निवासी जितेश कुमार उपाध्याय, अहिरौली बरसैना नंबर दो निवासी राजन गौंड़, इसी गांव के अरविंद कुमार मल्ल, पिपराइच के केवटली निवसी रमेश के रूप में हुई है। घटना का पर्दाफाश करते हुए डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस सक्रिय थी। इसी दौरान पिपराइच थानेदान दिनेश कुमार मिश्रा और स्वॉट टीम को एक गिरोह के सदस्यों के सक्रिय होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर ने बताया कि आरोपियों के पास चोरी के ट्रक, बोलेरो आदि मौजूद हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल पिपराइच के कोनी तिराहा पेट्रोल पंप के पास पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश किए मगर पुलिस ने सभी को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि एक ट्रक बिहार और एक ट्रक मेरठ से चोरी करके लाए। बोलेरो भी चोरी की बताई है, इसके बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में इन लोगों ने अपने साथियों का नाम बताया है जिनकी तलाश की जा रही है।

 

दूसरे प्रांत में बेचते थे चोरी के वाहन

गिरोह के सदस्य बिहार की गाड़ी को उत्तर प्रदेश में और यहां की गाड़ियों को बिहार में नंबर प्लेट बदलकर बेच दिया करते थे। नंबर प्लेट की भी जांच शुरू कर दी गई है अगर इसकी पुष्टि हो जाती तो कूटरचना की धारा भी बढ़ाई जाएगी।

गिरोह के अन्य सदस्यों की जल्द होगी गिरफ्तारी
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में इन लोगों ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों का भी नाम बताया है जिन्हें वांटेड कर तलाश किया जा रहा है, जल्द ही वह भी पकड़े जाएंगे। गिरोह के सदस्य काफी दिनों से सक्रिय थे लेकिन पकड़ में नहीं आए थे। इसी वजह से गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी ताकि पुलिस रिकॉर्ड में इनके नाम दर्ज हो जाए।

कार से जाकर करते थे चोरी
गिरोह के सदस्य अपनी ऑल्टो कार से चोरी करने जाते थे। कार खड़ी करके यह ट्रक चोरी कर लेते थे और पहले उसे सीमा पार उत्तर प्रदेश में लाते थे फिर बेचने का काम करते थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed