फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   husband used to keep an eye on wife through software in abroad

विदेश में रहकर पति साफ्टवेयर के जरिए पत्नी पर रखता था नजर, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Tue, 16 Jun 2020 10:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 16 Jun 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
husband used to keep an eye on wife through software in abroad
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस ने सोमवार को एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। यहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को जान से मारने के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी दे दी थी। यही नहीं आरोपी पति विदेश में रहकर एक साफ्टवेयर के जरिए अपनी पत्नी पर नजर रखता था।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ व सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि बीते तीन जून की रात में पादरी बाजार के ईस्टर्नपुर में रहने वाली महिला कलीमुनिशा को गोली मारी गई थी। तब उन्होंने अपने किराएदार साहिल पर शक जाहिर किया था। बताया था कि दो दिन से वह अपनी कथित पत्नी से विवाद कर रहा था। फिर सामान बिना किराया दिए ले जा रहा था। रोका तो उसके साथ मौजूद शख्स ने गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय साहिल के साथ मौजूद शूटर मोहम्मद इफ्तेखार ने चेहरे पर गमछा लगा रखा था। इसलिए कलीमुनिशा उसे पहचान नहीं पाई।
विज्ञापन


साफ्टवेयर के जरिए पत्नी पर रखता था नजर
पुलिस की जांच में पता चला है कि वर्ष 2016 में नायब अली घर आया था। तब उसने पत्नी को एक महंगा मोबाइल उपहार में दिया था। उस मोबाइल में एक ऐसा साफ्टवेयर इंस्टाल कराया गया था, जिससे वह अपने फोन के जरिए ही पत्नी की बातचीत के बारे में जान सकता था। पत्नी ने किससे और कितनी देर तक बात की, या फिर कोई संदेश भेजा या नहीं, यह सब जानकारी उस तक पहुंच रही थी। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मोबाइल में कुछ ऐसे संदेश आए-गए थे जिससे उसे पत्नी पर शक होने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार का शातिर बदमाश है इफ्तेखार

एसपी सिटी ने बताया कि इफ्तेखार उर्फ गुड्डू मियां बिहार का शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ बिहार में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। एक मुकदमे में उसे आजीवन कारावास की सजा भी मिली है, जिसमें वह सशर्त जमानत पर छूटा है। आरोपितों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल बाइक, तमंचा और कारतूस के दो खोखे मिले हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि बदमाश बिहार से पिस्टल मंगाकर महिला की हत्या करना चाहते थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से नहीं मंगा सके। उधर, पति नायब हत्या का दबाव बना रहा था, जिस वजह से लोकल स्तर पर ही बदमाशों ने तमंचे की व्यवस्था की।

जांच आगे बढ़ी तो मिले चौंकाने वाले तथ्य
पुलिस ने कलीमुनिशा की तहरीर पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की तो मामला किराएदारी के विवाद का नहीं, बल्कि पति-पत्नी में अनबन का निकला। पुलिस के मुताबिक, कलीमुनिशा की शादी कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया के मौइली मिश्रौलिया निवासी नायब अली से 14 साल पहले हुई थी। चार साल से दोनों के बीच विवाद है। कलीमुनिशा अपने दो बेटों के साथ पादरी बाजार वाले मकान में रहती हैं।

पुलिस का कहना है कि पति को पत्नी पर शक हो गया था। फिर उसने हत्या की सुपारी दे दी। सुपारी लेने वाले बदमाश मोहम्मद इफ्तेखार उर्फ गुड्डू मियां निवासी रामधाम मंदिर बंगहा नंबर एक (बिहार) से दो लाख रुपये में बात तय हुई थी। नायब अली के भांजे नौसाद उर्फ पुट्टू ने मध्यस्थता की थी। एडवांस के तौर पर उसे छह हजार रुपये दिए गए थे। वारदात में प्रमोद और फिरोज नाम के युवक भी शामिल थे। सभी किराएदार बनकर उसी घर में रह रहे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed