फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Husband posted on China border wife and daughter being molested at home

पति चीन बॉर्डर पर तैनात, गांव में पत्नी और बेटी से छेड़छाड़, मदद के नाम पर पुलिस मांग रही दावत

Fri, 03 Jul 2020 02:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Jul 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Husband posted on China border wife and daughter being molested at home
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाने में प्रभारी रहे बर्खास्त इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव की मां-बेटी के साथ की गई करतूत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि लार क्षेत्र में एक नया मामला सामने आया है। मां-बेटी ने गुरुवार को एसपी से शिकायत की। एसपी ने सोमवार को थाना प्रभारी, हलका इंचार्ज और सभी सिपाहियों को तलब किया है।
विज्ञापन

 
लार थानाक्षेत्र के रहने वाले एक शख्स सेना में जवान हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती चीन बॉर्डर पर लद्दाख में है। पत्नी और दो बेटियां गांव से बाहर मकान बनवाकर रहती हैं। महिला का कहना है कि दूसरे गांव के एक जाति विशेष के लोग यहां जानवर चराने के लिए आते हैं। बेटियों और मुझसे छेड़खानी करते हैं।
विज्ञापन


विरोध करने पर मकान पर ईंट और पत्थर चलाते हैं। पांच जून को उन लोगों ने मेरी और बेटी की पिटाई की थी। इस मामले में लार पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उनका मन और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को मां-बेटी एसपी कार्यालय पहुंचीं और एसपी से पूरी बात बताई। दोनों ने बताया कि एक सिपाही आया और कहा कि मदद तभी करेंगे जब यहां दावत दोगी। महिला का कहना है कि जब मेरे घर कोई पुरुष सदस्य नहीं है तो उनको कैसे दावत खिलाएंगे।


एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लार थाना प्रभारी, हलका दरोगा और उस हलके के सभी सिपाहियों को तलब किया है। माना जा रहा है कि इस मामले में भी कुछ लोगों पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed