फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Mohaddipur Goli kand case police arrested accused friends Arnav singh

गोरखपुर में फिल्मी अंदाज में फायरिंग कर मारी गई थी प्रॉपर्टी डीलर को गोली, एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2020 07:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Sep 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Mohaddipur Goli kand case police arrested accused friends Arnav singh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अरनव सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के कूड़ाघाट से लेकर मोहद्दीपुर तक फायरिंग कर दहशत फैलाने और प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र यादव को गोली मारने के एक और आरोपी अरनव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अरनव, अविनाश सिंह का साथी था और दोनों ही घटना के समय मौके पर मौजूद थे। बुधवार को पुलिस ने महादेव झारखंडी मंदिर के पास से आरोपी को दबोचा है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान अंबेडकरनगर के बेवना निवासी समर बहादुर सिंह के पुत्र अरनव सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कैंट क्षेत्र के सिंघड़िया और मोहद्दीपुर में 21 सितंबर को फायरिंग हुई थी। कैंट पुलिस 20 सितंबर को पॉशा रेस्टोरेंट में मारपीट और 21 सितबंर को मोहद्दीपुर गोलीकांड का अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


विवेचना के दौरान अरनव का नाम सामने आया था। वह कैंट क्षेत्र के दिव्यनगर में परिवार के साथ रहता है। सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि अविनाश सिंह के साथ में अरनव मौजूद था। पुलिस उसकी तलाश में थी कि इसी बीच बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कैंट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 12 आरोपितों को भेजा जा चुका है जेल  
मोहद्दीपुर गोलीकांड में पुलिस ने 25 हजार के दो इनामी शुभम सिंह सिंघाड़ा, शुभम सिंह बरहज, विनय सिंह जानू, सुमित चंदेल, शुभम राव, अविनाश सिंह, प्रज्जवल सिंह, विक्रांत पासवान, प्रिंस शाही, आदर्श शुक्ला और पॉशा रेस्टोरेंट के मैनेजर जाकिब को जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed