{"_id":"6172c7f7f7a06550733eab8b","slug":"gorakhpur-married-woman-death-dowry-murder-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज
Fri, 22 Oct 2021 07:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Oct 2021 07:47 PM IST
सार
मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में झंगहा इलाके के भैसही गांव में बृहस्पतिवार की रात विवाहिता नीलम (27) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। आनन-फानन ससुराल वालों ने शुक्रवार की तड़के सुबह नीलम का दाह संस्कार कर दिया था। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने पिता सत्यवान सिंह की तहरीर पर पति सत्येंद्र सिंह, देवर रवि प्रताप उर्फ टिंकू सिंह, सास सरोज देवी व देवरानी गोल्डी देवी के खिलाफ दहेज हत्या और साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के देवरिया देहात गांव निवासी सत्यवान सिंह की बेटी नीलम की शादी 2019 में सत्येंद्र सिंह के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। बृहस्पतिवार को आधी रात में बताया गया कि नीलम ने खुदकुशी कर ली है। जब हम लोग नीलम के ससुराल पहुंचे तो वहां पर बिस्तर पर उसका शव पड़ा था और बगल में एक रस्सी थी।
विज्ञापन
बताया गया कि इसी से उसने खुदकुशी कर ली है। अभी अन्य लोग आते इसके पहले ही शव के दाह संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई। पिता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई मगर सुबह मामले को देखने की बात कहकर लौट आई। मौका पाकर तड़के सुबह ही शव का दाह संस्कार किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।